Launch offer: Mythic Reel Combo, 70% off

Chapter 10 · 42 verses

Vibhuti Yoga

अध्याय १० · विभूतियोग

VibhūtiyogaThe divine gloriesभगवान की विभूतियाँ

Show

About this chapter

The tenth chapter of the Bhagavad Gita is "Vibhooti Yoga". In this chapter, Krishna reveals Himself as the cause of all causes. He describes His various manifestations and opulences in order to increase Arjuna's Bhakti. Arjuna is fully convinced of Lord's paramount position and proclaims him to be the Supreme Personality. He prays to Krishna to describe more of His divine glories which are like nectar to hear.

भगवद गीता का दसवां अध्याय विभूतियोग है। इस अध्याय में, कृष्ण स्वयं को सभी कारणों के कारण बताते हैं। अर्जुन की भक्ति को बढ़ाने के लिए वे अपने विभिन्न अवतारों और प्रतिष्ठानों का वर्णन करते हैं। अर्जुन पूरी तरह से भगवान के सर्वोच्च पद से आश्वस्त हैं और उन्हें सर्वोच्च व्यक्तित्व के रूप में घोषित करते हैं। वे कृष्ण से प्रार्थना करते हैं कि वे अपनी अन्य दिव्य महिमाओं के बारेमे बताएं जो कि सुनने में अमृत सामान हैं।

Chapter summary: the gita/gita project.

  1. श्रीभगवानुवाचśrībhagavānuvāca· The Blessed Lord said

    भूय एव महाबाहो शृणु मे परमं वचः ।
    यत्तेऽहं प्रीयमाणाय वक्ष्यामि हितकाम्यया ॥ १ ॥

    bhūya eva mahābāho śṛṇu me paramaṁ vacaḥ
    yatte’haṁ prīyamāṇāya vakṣyāmi hitakāmyayā

    The Blessed Lord said, Again, O mighty-armed Arjuna, listen to my supreme word which I will declare to you, who are beloved, for your welfare.

    श्रीभगवान ने कहा — हे महाबाहो! मेरे परम वचन को फिर से सुनो। तुम मेरी बातों से प्रसन्न होते हो, इसलिए तुम्हारे हित की इच्छा से मैं इसे तुमसे कहूँगा।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  2. न मे विदुः सुरगणाः प्रभवं न महर्षयः ।
    अहमादिर्हि देवानां महर्षीणां च सर्वशः ॥ २ ॥

    na me viduḥ suragaṇāḥ prabhavaṁ na maharṣayaḥ
    ahamādirhi devānāṁ maharṣīṇāṁ ca sarvaśaḥ

    Neither the hosts of the gods nor the great sages know My origin; for I am the source of all the gods and the great sages in every way.

    मेरी उत्पत्ति को न देवताओं के समूह जानते हैं, न महर्षि; क्योंकि मैं ही हर प्रकार से देवताओं और महर्षियों का भी आदि कारण हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  3. यो मामजमनादिं च वेत्ति लोकमहेश्वरम् ।
    असम्मूढः स मर्त्येषु सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥ ३ ॥

    yo māmajamanādiṁ ca vetti lokamaheśvaram
    asammūḍhaḥ sa martyeṣu sarvapāpaiḥ pramucyate

    He who knows Me as unborn and beginningless, as the great Lord of the worlds, he among mortals is undeluded and is liberated from all sins.

    जो मुझे अजन्मा, अनादि और सब लोकों का महान ईश्वर जानता है, वह मनुष्यों में मोह से रहित है और सब पापों से मुक्त हो जाता है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  4. बुद्धिर्ज्ञानमसंमोहः क्षमा सत्यं दमः शमः ।
    सुखं दुःखं भवोऽभावो भयं चाभयमेव च ॥ ४ ॥

    buddhirjñānamasaṁmohaḥ kṣamā satyaṁ damaḥ śamaḥ
    sukhaṁ duḥkhaṁ bhavo’bhāvo bhayaṁ cābhayameva ca

    Intellect, wisdom, non-delusion, forgiveness, truth, self-restraint, calmness, happiness, pain, existence or birth, non-existence or death, fear, and also fearlessness.

    बुद्धि, ज्ञान, मोह से मुक्ति, क्षमा, सत्य, इंद्रियों का संयम, मन की शांति, सुख और दुःख, उत्पत्ति और विनाश, भय और अभय भी —

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  5. अहिंसा समता तुष्टिस्तपो दानं यशोऽयशः ।
    भवन्ति भावा भूतानां मत्त एव पृथग्विधाः ॥ ५ ॥

    ahiṁsā samatā tuṣṭistapo dānaṁ yaśo’yaśaḥ
    bhavanti bhāvā bhūtānāṁ matta eva pṛthagvidhāḥ

    Non-injury, equanimity, contentment, austerity, beneficence, fame, and ill-fame—these different qualities of beings arise from Me alone.

    अहिंसा, समता, संतोष, तप, दान, यश और अपयश — प्राणियों के ये अलग-अलग प्रकार के सभी भाव मुझसे ही उत्पन्न होते हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  6. महर्षयः सप्त पूर्वे चत्वारो मनवस्तथा ।
    मद्भावा मानसा जाता येषां लोक इमाः प्रजाः ॥ ६ ॥

    maharṣayaḥ sapta pūrve catvāro manavastathā
    madbhāvā mānasā jātā yeṣāṁ loka imāḥ prajāḥ

    The seven great sages, the ancient four, and the Manus, possessing powers like Mine (due to their minds being fixed on Me), were born from My mind; from them, these creatures have been born in this world.

    सात महर्षि, उनसे भी पहले के चार ऋषि और मनु — ये सब मेरे ही भाव से युक्त थे और मेरे मन से उत्पन्न हुए। संसार की ये सारी प्रजाएँ उन्हीं से उत्पन्न हुई हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  7. एतां विभूतिं योगं च मम यो वेत्ति तत्त्वतः ।
    सोऽविकम्पेन योगेन युज्यते नात्र संशयः ॥ ७ ॥

    etāṁ vibhūtiṁ yogaṁ ca mama yo vetti tattvataḥ
    so’vikampena yogena yujyate nātra saṁśayaḥ

    He who truly knows these manifold manifestations of My Being and this Yoga-power of Mine, becomes established in unshakable Yoga; there is no doubt about it.

    जो मेरी इस विभूति (ऐश्वर्य) और योगशक्ति को तत्त्व से जानता है, वह अटल योग से युक्त हो जाता है — इसमें कोई संदेह नहीं है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  8. अहं सर्वस्य प्रभवो मत्तः सर्वं प्रवर्तते ।
    इति मत्वा भजन्ते मां बुधा भावसमन्विताः ॥ ८ ॥

    ahaṁ sarvasya prabhavo mattaḥ sarvaṁ pravartate
    iti matvā bhajante māṁ budhā bhāvasamanvitāḥ

    I am the source of all; from me everything evolves; Understanding this, the wise, endowed with meditation, worship me.

    मैं ही सबकी उत्पत्ति का कारण हूँ और मुझसे ही सब कुछ चलता है। यह जानकर ज्ञानी जन श्रद्धा और प्रेम-भाव से युक्त होकर मेरा भजन करते हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  9. मच्चित्ता मद्गतप्राणा बोधयन्तः परस्परम् ।
    कथयन्तश्च मां नित्यं तुष्यन्ति च रमन्ति च ॥ ९ ॥

    maccittā madgataprāṇā bodhayantaḥ parasparam
    kathayantaśca māṁ nityaṁ tuṣyanti ca ramanti ca

    With their minds and lives wholly absorbed in Me, they enlighten each other and ever speak of Me, being satisfied and delighted.

    उनका चित्त मुझमें लगा रहता है और उनके प्राण मुझे ही अर्पित रहते हैं। वे आपस में एक-दूसरे को मेरा बोध कराते हुए और सदा मेरी ही चर्चा करते हुए संतुष्ट रहते हैं और आनंदित होते हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  10. तेषां सततयुक्तानां भजतां प्रीतिपूर्वकम् ।
    ददामि बुद्धियोगं तं येन मामुपयान्ति ते ॥ १० ॥

    teṣāṁ satatayuktānāṁ bhajatāṁ prītipūrvakam
    dadāmi buddhiyogaṁ taṁ yena māmupayānti te

    To those who are ever steadfast, worshipping me with love, I give the yoga of discrimination, by which they come to me.

    जो निरंतर मुझमें लगे रहते हैं और प्रेमपूर्वक मेरा भजन करते हैं, उन्हें मैं वह बुद्धियोग देता हूँ, जिससे वे मुझे प्राप्त हो जाते हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  11. तेषामेवानुकम्पार्थमहमज्ञानजं तमः ।
    नाशयाम्यात्मभावस्थो ज्ञानदीपेन भास्वता ॥ ११ ॥

    teṣāmevānukampārthamahamajñānajaṁ tamaḥ
    nāśayāmyātmabhāvastho jñānadīpena bhāsvatā

    Out of mere compassion for them, I, dwelling within their selves, destroy the darkness born of ignorance with the luminous lamp of knowledge.

    उन पर कृपा करने के लिए ही मैं उनके अंतःकरण में स्थित होकर ज्ञान के प्रकाशमान दीपक से उनके अज्ञान से उत्पन्न अंधकार को नष्ट कर देता हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  12. अर्जुन उवाचarjuna uvāca· Arjuna said

    परं ब्रह्म परं धाम पवित्रं परमं भवान् ।
    पुरुषं शाश्वतं दिव्यमादिदेवमजं विभुम् ॥ १२ ॥

    paraṁ brahma paraṁ dhāma pavitraṁ paramaṁ bhavān
    puruṣaṁ śāśvataṁ divyamādidevamajaṁ vibhum

    Arjuna said, “You are the Supreme Brahman, the supreme abode, the supreme purifier, eternal, divine Person, the primeval God, unborn, and omnipresent.”

    अर्जुन ने कहा — आप परम ब्रह्म, परम धाम और परम पवित्र हैं। आप सनातन दिव्य पुरुष, आदिदेव, अजन्मा और सर्वव्यापी हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  13. आहुस्त्वामृषयः सर्वे देवर्षिर्नारदस्तथा ।
    असितो देवलो व्यासः स्वयं चैव ब्रवीषि मे ॥ १३ ॥

    āhustvāmṛṣayaḥ sarve devarṣirnāradastathā
    asito devalo vyāsaḥ svayaṁ caiva bravīṣi me

    All the sages have thus declared Thee, as also the divine sage Narada; so also Asita, Devala, and Vyasa; and now Thou Thyself dost say so to me.

    सभी ऋषि आपको ऐसा ही बताते हैं; देवर्षि नारद, असित, देवल और व्यास भी यही कहते हैं, और अब आप स्वयं भी मुझसे यही कह रहे हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  14. सर्वमेतदृतं मन्ये यन्मां वदसि केशव ।
    न हि ते भगवन् व्यक्तिं विदुर्देवा न दानवाः ॥ १४ ॥

    sarvametadṛtaṁ manye yanmāṁ vadasi keśava
    na hi te bhagavan vyaktiṁ vidurdevā na dānavāḥ

    I believe all that You have said to me to be true, O Krishna; indeed, O blessed Lord! Neither the gods nor the demons know Your manifestation (origin).

    हे केशव! आप मुझसे जो कुछ कह रहे हैं, उस सबको मैं सत्य मानता हूँ। हे भगवन्! आपके प्रकट होने के रहस्य को न देवता जानते हैं और न दानव।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  15. स्वयमेवात्मनाऽत्मानं वेत्थ त्वं पुरुषोत्तम ।
    भूतभावन भूतेश देवदेव जगत्पते ॥ १५ ॥

    svayamevātmanā’tmānaṁ vettha tvaṁ puruṣottama
    bhūtabhāvana bhūteśa devadeva jagatpate

    Verily, Thou Thyself knowest Thyself by Thyself, O Supreme Person, O source and Lord of all beings, O God of gods, O ruler of the world!

    हे पुरुषोत्तम! हे प्राणियों को उत्पन्न करने वाले! हे प्राणियों के ईश्वर! हे देवों के देव! हे जगत के स्वामी! आप स्वयं ही अपने-आप से अपने को जानते हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  16. वक्तुमर्हस्यशेषेण दिव्या ह्यात्मविभूतयः ।
    याभिर्विभूतिभिर्लोकानिमांस्त्वं व्याप्य तिष्ठसि ॥ १६ ॥

    vaktumarhasyaśeṣeṇa divyā hyātmavibhūtayaḥ
    yābhirvibhūtibhirlokānimāṁstvaṁ vyāpya tiṣṭhasi

    You should indeed tell, without reserve, of your divine glories by which you exist, pervading all these worlds. (No one else can do so.)

    अपनी उन दिव्य विभूतियों का पूरा-पूरा वर्णन आप ही कर सकते हैं, जिनके द्वारा आप इन सब लोकों में व्याप्त होकर स्थित हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  17. कथं विद्यामहं योगिंस्त्वां सदा परिचिन्तयन् ।
    केषु केषु च भावेषु चिन्त्योऽसि भगवन्मया ॥ १७ ॥

    kathaṁ vidyāmahaṁ yogiṁstvāṁ sadā paricintayan
    keṣu keṣu ca bhāveṣu cintyo’si bhagavanmayā

    How shall I, ever meditating, know you, O Yogin? In what aspects or things, O blessed Lord, should I think of you?

    हे योगी! निरंतर आपका चिंतन करता हुआ मैं आपको कैसे जानूँ? हे भगवन्! किन-किन भावों और रूपों में मैं आपका चिंतन करूँ?

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  18. विस्तरेणात्मनो योगं विभूतिं च जनार्दन ।
    भूयः कथय तृप्तिर्हि शृण्वतो नास्ति मेऽमृतम् ॥ १८ ॥

    vistareṇātmano yogaṁ vibhūtiṁ ca janārdana
    bhūyaḥ kathaya tṛptirhi śṛṇvato nāsti me’mṛtam

    Tell me again in detail, O Krishna, of your yogic power and glory; for I am not satiated with what I have heard of your life-giving and nectar-like speech.

    हे जनार्दन! अपनी योगशक्ति और विभूतियों को फिर से विस्तार से कहिए, क्योंकि आपके अमृत-जैसे वचन सुनते हुए मेरी तृप्ति नहीं होती।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  19. श्रीभगवानुवाचśrībhagavānuvāca· The Blessed Lord said

    हन्त ते कथयिष्यामि दिव्या ह्यात्मविभूतयः ।
    प्राधान्यतः कुरुश्रेष्ठ नास्त्यन्तो विस्तरस्य मे ॥ १९ ॥

    hanta te kathayiṣyāmi divyā hyātmavibhūtayaḥ
    prādhānyataḥ kuruśreṣṭha nāstyanto vistarasya me

    The Blessed Lord said, “Very well! Now I will declare to you My divine glories in their prominence, O Arjuna; there is no end to their detailed description.”

    श्रीभगवान ने कहा — अच्छा, हे कुरुश्रेष्ठ! अब मैं अपनी दिव्य विभूतियों में से प्रमुख-प्रमुख विभूतियाँ तुम्हें बताऊँगा, क्योंकि मेरे विस्तार का कोई अंत नहीं है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  20. अहमात्मा गुडाकेश सर्वभूताशयस्थितः ।
    अहमादिश्च मध्यं च भूतानामन्त एव च ॥ २० ॥

    ahamātmā guḍākeśa sarvabhūtāśayasthitaḥ
    ahamādiśca madhyaṁ ca bhūtānāmanta eva ca

    I am the Self, O Gudakesa, seated in the hearts of all beings; I am the beginning, the middle, and the end of all beings.

    हे गुडाकेश! सब प्राणियों के हृदय में स्थित आत्मा मैं हूँ। सभी प्राणियों का आदि, मध्य और अंत भी मैं ही हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  21. आदित्यानामहं विष्णुर्ज्योतिषां रविरंशुमान् ।
    मरीचिर्मरुतामस्मि नक्षत्राणामहं शशी ॥ २१ ॥

    ādityānāmahaṁ viṣṇurjyotiṣāṁ raviraṁśumān
    marīcirmarutāmasmi nakṣatrāṇāmahaṁ śaśī

    Among the twelve Adityas, I am Vishnu; among luminaries, the radiant sun; among the seven or forty-nine Maruts, I am Marichi; among stars, I am the moon.

    आदित्यों में मैं विष्णु हूँ, प्रकाश देने वालों में किरणों वाला सूर्य हूँ, मरुतों में मरीचि हूँ और नक्षत्रों में चंद्रमा हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  22. वेदानां सामवेदोऽस्मि देवानामस्मि वासवः ।
    इन्द्रियाणां मनश्चास्मि भूतानामस्मि चेतना ॥ २२ ॥

    vedānāṁ sāmavedo’smi devānāmasmi vāsavaḥ
    indriyāṇāṁ manaścāsmi bhūtānāmasmi cetanā

    Among the Vedas, I am the Sama-Veda; among the gods, I am Vasava; among the senses, I am the mind; and among living beings, I am intelligence.

    वेदों में मैं सामवेद हूँ, देवताओं में इंद्र हूँ, इंद्रियों में मन हूँ और प्राणियों में चेतना हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  23. रुद्राणां शङ्करश्चास्मि वित्तेशो यक्षरक्षसाम् ।
    वसूनां पावकश्चास्मि मेरुः शिखरिणामहम् ॥ २३ ॥

    rudrāṇāṁ śaṅkaraścāsmi vitteśo yakṣarakṣasām
    vasūnāṁ pāvakaścāsmi meruḥ śikhariṇāmaham

    And among the Rudras, I am Sankara; among the Yakshas and Rakshasas, the Lord of Wealth (Kubera); among the Vasus, I am Pavaka (Fire); and among the seven mountains, I am Meru.

    रुद्रों में मैं शंकर हूँ, यक्षों और राक्षसों में धन का स्वामी कुबेर हूँ, वसुओं में अग्नि हूँ और शिखरों वाले पर्वतों में मेरु हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  24. पुरोधसां च मुख्यं मां विद्धि पार्थ बृहस्पतिम् ।
    सेनानीनामहं स्कन्दः सरसामस्मि सागरः ॥ २४ ॥

    purodhasāṁ ca mukhyaṁ māṁ viddhi pārtha bṛhaspatim
    senānīnāmahaṁ skandaḥ sarasāmasmi sāgaraḥ

    And, among the household priests of kings, O Arjuna, know Me to be the chief, Brihaspati; among the army generals, I am Skanda; among lakes, I am the ocean.

    हे पार्थ! पुरोहितों में मुझे उनका प्रमुख बृहस्पति जानो। सेनापतियों में मैं स्कंद हूँ और जलाशयों में समुद्र हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  25. महर्षीणां भृगुरहं गिरामस्म्येकमक्षरम् ।
    यज्ञानां जपयज्ञोऽस्मि स्थावराणां हिमालयः ॥ २५ ॥

    maharṣīṇāṁ bhṛgurahaṁ girāmasmyekamakṣaram
    yajñānāṁ japayajño’smi sthāvarāṇāṁ himālayaḥ

    Among the great sages, I am Bhrigu; among words, I am the one syllable (Om); among sacrifices, I am the sacrifice of silent repetition; among the immovable things, I am the Himalayas.

    महर्षियों में मैं भृगु हूँ, वाणी में एक अक्षर ओंकार हूँ, यज्ञों में जपयज्ञ हूँ और स्थिर रहने वालों में हिमालय हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  26. अश्वत्थः सर्ववृक्षाणां देवर्षीणां च नारदः ।
    गन्धर्वाणां चित्ररथः सिद्धानां कपिलो मुनिः ॥ २६ ॥

    aśvatthaḥ sarvavṛkṣāṇāṁ devarṣīṇāṁ ca nāradaḥ
    gandharvāṇāṁ citrarathaḥ siddhānāṁ kapilo muniḥ

    Among all the trees, I am the Peepul; among the divine sages, I am Narada; among the Gandharvas, I am Chitraratha; among the perfected, I am the sage Kapila.

    सब वृक्षों में मैं पीपल हूँ, देवर्षियों में नारद हूँ, गंधर्वों में चित्ररथ हूँ और सिद्धों में कपिल मुनि हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  27. उच्चैःश्रवसमश्वानां विद्धि माममृतोद्भवम् ।
    ऐरावतं गजेन्द्राणां नराणां च नराधिपम् ॥ २७ ॥

    uccaiḥśravasamaśvānāṁ viddhi māmamṛtodbhavam
    airāvataṁ gajendrāṇāṁ narāṇāṁ ca narādhipam

    Know Me as Ucchaisravas, born of nectar, among horses; Airavata among lordly elephants; and the king among men.

    घोड़ों में अमृत-मंथन से उत्पन्न उच्चैःश्रवा, श्रेष्ठ हाथियों में ऐरावत और मनुष्यों में राजा मुझे ही जानो।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  28. आयुधानामहं वज्रं धेनूनामस्मि कामधुक् ।
    प्रजनश्चास्मि कन्दर्पः सर्पाणामस्मि वासुकिः ॥ २८ ॥

    āyudhānāmahaṁ vajraṁ dhenūnāmasmi kāmadhuk
    prajanaścāsmi kandarpaḥ sarpāṇāmasmi vāsukiḥ

    Among weapons, I am the thunderbolt; among cows, I am the wish-fulfilling cow called Kamadhenu; I am the progenitor, the god of love; among serpents, I am Vasuki.

    शस्त्रों में मैं वज्र हूँ और गायों में कामधेनु हूँ। संतान की उत्पत्ति का कारण कामदेव मैं हूँ और सर्पों में वासुकि हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  29. अनन्तश्चास्मि नागानां वरुणो यादसामहम् ।
    पितॄणामर्यमा चास्मि यमः संयमतामहम् ॥ २९ ॥

    anantaścāsmi nāgānāṁ varuṇo yādasāmaham
    pitṝṇāmaryamā cāsmi yamaḥ saṁyamatāmaham

    I am Ananta among the Nagas; I am Varuna among water-deities; Aryaman among the Manes; I am Yama among the governors.

    नागों में मैं अनंत हूँ, जल-देवताओं में वरुण हूँ, पितरों में अर्यमा हूँ और नियंत्रण करने वालों में यम हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  30. प्रह्लादश्चास्मि दैत्यानां कालः कलयतामहम् ।
    मृगाणां च मृगेन्द्रोऽहं वैनतेयश्च पक्षिणाम् ॥ ३० ॥

    prahlādaścāsmi daityānāṁ kālaḥ kalayatāmaham
    mṛgāṇāṁ ca mṛgendro’haṁ vainateyaśca pakṣiṇām

    And I am Prahlada among the demons, I am Time among reckoners, I am the lion among beasts, and Vainateya (Garuda) among birds.

    दैत्यों में मैं प्रह्लाद हूँ, गणना करने वालों में काल हूँ, पशुओं में सिंह हूँ और पक्षियों में गरुड़ हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  31. पवनः पवतामस्मि रामः शस्त्रभृतामहम् ।
    झषाणां मकरश्चास्मि स्रोतसामस्मि जाह्नवी ॥ ३१ ॥

    pavanaḥ pavatāmasmi rāmaḥ śastrabhṛtāmaham
    jhaṣāṇāṁ makaraścāsmi srotasāmasmi jāhnavī

    Among the purifiers, I am the wind; among the warriors, I am Rama; among the fishes, I am the shark; among the streams, I am the Ganga.

    पवित्र करने वालों में मैं वायु हूँ, शस्त्रधारियों में राम हूँ, जलचरों में मगर हूँ और नदियों में गंगा हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  32. सर्गाणामादिरन्तश्च मध्यं चैवाहमर्जुन ।
    अध्यात्मविद्या विद्यानां वादः प्रवदतामहम् ॥ ३२ ॥

    sargāṇāmādirantaśca madhyaṁ caivāhamarjuna
    adhyātmavidyā vidyānāṁ vādaḥ pravadatāmaham

    Among creations I am the beginning, the middle, and the end, O Arjuna; among the sciences, I am the science of the Self; and I am the logic among controversialists.

    हे अर्जुन! सृष्टियों का आदि, मध्य और अंत भी मैं ही हूँ। विद्याओं में मैं अध्यात्मविद्या हूँ और वाद-विवाद करने वालों में सत्य तक पहुँचाने वाला वाद हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  33. अक्षराणामकारोऽस्मि द्वन्द्वः सामासिकस्य च ।
    अहमेवाक्षयः कालो धाताऽहं विश्वतोमुखः ॥ ३३ ॥

    akṣarāṇāmakāro’smi dvandvaḥ sāmāsikasya ca
    ahamevākṣayaḥ kālo dhātā’haṁ viśvatomukhaḥ

    Among the letters of the alphabet, I am the letter ‘A’ and the dual among compounds. I am verily the inexhaustible and everlasting time; I am the dispenser of the fruits of actions, having faces in all directions.

    अक्षरों में मैं अकार हूँ और समासों में द्वंद्व समास हूँ। अक्षय काल भी मैं ही हूँ, और सब ओर मुख वाला, सबको धारण करने वाला विधाता भी मैं हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  34. मृत्युः सर्वहरश्चाहमुद्भवश्च भविष्यताम् ।
    कीर्तिः श्रीर्वाक्च नारीणां स्मृतिर्मेधा धृतिः क्षमा ॥ ३४ ॥

    mṛtyuḥ sarvaharaścāhamudbhavaśca bhaviṣyatām
    kīrtiḥ śrīrvākca nārīṇāṁ smṛtirmedhā dhṛtiḥ kṣamā

    And I am the all-devouring Death, and the source of prosperity for those who are to be prosperous; among the feminine qualities, I am fame, prosperity, speech, memory, intelligence, firmness, and forgiveness.

    सबका हरण करने वाली मृत्यु मैं हूँ और आगे होने वालों की उत्पत्ति का कारण भी मैं हूँ। नारी-रूप गुणों में कीर्ति, श्री, वाणी, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा मैं हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  35. बृहत्साम तथा साम्नां गायत्री छन्दसामहम् ।
    मासानां मार्गशीर्षोऽहमृतूनां कुसुमाकरः ॥ ३५ ॥

    bṛhatsāma tathā sāmnāṁ gāyatrī chandasāmaham
    māsānāṁ mārgaśīrṣo’hamṛtūnāṁ kusumākaraḥ

    Among the hymns, I am the Brihatsaman; among meters, I am Gayatri; among months, I am Margasirsha; among seasons, I am the flowery season.

    सामवेद के गीतों में मैं बृहत्साम हूँ, छंदों में गायत्री हूँ, महीनों में मार्गशीर्ष हूँ और ऋतुओं में फूलों से भरी वसंत ऋतु हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  36. द्यूतं छलयतामस्मि तेजस्तेजस्विनामहम् ।
    जयोऽस्मि व्यवसायोऽस्मि सत्त्वं सत्त्ववतामहम् ॥ ३६ ॥

    dyūtaṁ chalayatāmasmi tejastejasvināmaham
    jayo’smi vyavasāyo’smi sattvaṁ sattvavatāmaham

    I am the gambling of the deceitful; I am the splendor of the splendid; I am victory; I am the resolve of the resolute; I am the goodness of the good.

    छल करने वालों में मैं जुआ हूँ और तेजस्वियों का तेज हूँ। मैं विजय हूँ, दृढ़ निश्चय हूँ और सात्त्विक पुरुषों का सत्त्व हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  37. वृष्णीनां वासुदेवोऽस्मि पाण्डवानां धनंजयः ।
    मुनीनामप्यहं व्यासः कवीनामुशना कविः ॥ ३७ ॥

    vṛṣṇīnāṁ vāsudevo’smi pāṇḍavānāṁ dhanaṁjayaḥ
    munīnāmapyahaṁ vyāsaḥ kavīnāmuśanā kaviḥ

    Among the Vrishnis, I am Vaasudeva; among the Pandavas, I am Arjuna; among the sages, I am Vyasa; among the poets, I am Usanas, the poet.

    वृष्णिवंशियों में मैं वासुदेव हूँ, पाण्डवों में धनञ्जय (अर्जुन) हूँ, मुनियों में व्यास हूँ और कवियों में उशना (शुक्राचार्य) हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  38. दण्डो दमयतामस्मि नीतिरस्मि जिगीषताम् ।
    मौनं चैवास्मि गुह्यानां ज्ञानं ज्ञानवतामहम् ॥ ३८ ॥

    daṇḍo damayatāmasmi nītirasmi jigīṣatām
    maunaṁ caivāsmi guhyānāṁ jñānaṁ jñānavatāmaham

    Of those who punish, I am the scepter; among those who seek victory, I am statesmanship; and among secrets, I am silence; I am knowledge among knowers.

    दमन करने वालों का दंड मैं हूँ, विजय चाहने वालों की नीति मैं हूँ, गोपनीय बातों में मौन हूँ और ज्ञानियों का ज्ञान मैं हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  39. यच्चापि सर्वभूतानां बीजं तदहमर्जुन ।
    न तदस्ति विना यत्स्यान्मया भूतं चराचरम् ॥ ३९ ॥

    yaccāpi sarvabhūtānāṁ bījaṁ tadahamarjuna
    na tadasti vinā yatsyānmayā bhūtaṁ carācaram

    And whatever is the seed of all beings, that too am I, O Arjuna; there is no being, be it moving or unmoving, that can exist without Me.

    हे अर्जुन! सब प्राणियों का जो बीज है, वह भी मैं ही हूँ। चर या अचर ऐसा कोई भी प्राणी नहीं है, जो मेरे बिना रह सके।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  40. नान्तोऽस्ति मम दिव्यानां विभूतीनां परंतप ।
    एष तूद्देशतः प्रोक्तो विभूतेर्विस्तरो मया ॥ ४० ॥

    nānto’sti mama divyānāṁ vibhūtīnāṁ paraṁtapa
    eṣa tūddeśataḥ prokto vibhūtervistaro mayā

    There is no end to My divine glories, O Arjuna, but this is a brief statement by Me of the particulars of My divine glory.

    हे परन्तप! मेरी दिव्य विभूतियों का कोई अंत नहीं है। अपनी विभूतियों का यह विस्तार तो मैंने केवल संक्षेप में, उदाहरण के रूप में कहा है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  41. यद्यद्विभूतिमत्सत्त्वं श्रीमदूर्जितमेव वा ।
    तत्तदेवावगच्छ त्वं मम तेजोंऽशसंभवम् ॥ ४१ ॥

    yadyadvibhūtimatsattvaṁ śrīmadūrjitameva vā
    tattadevāvagaccha tvaṁ mama tejoṁ’śasaṁbhavam

    Whatever being there is glorious, prosperous, or powerful, know that to be a manifestation of a part of My splendor.

    जो-जो भी प्राणी या वस्तु ऐश्वर्य, शोभा या शक्ति से युक्त है, उस-उसको तुम मेरे तेज के एक अंश से ही उत्पन्न हुआ जानो।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  42. अथवा बहुनैतेन किं ज्ञातेन तवार्जुन ।
    विष्टभ्याहमिदं कृत्स्नमेकांशेन स्थितो जगत् ॥ ४२ ॥

    athavā bahunaitena kiṁ jñātena tavārjuna
    viṣṭabhyāhamidaṁ kṛtsnamekāṁśena sthito jagat

    But, of what avail is the knowledge of all these details to you, O Arjuna? I exist, supporting this whole world with one part of Myself.

    अथवा हे अर्जुन! इतना सब विस्तार से जानने से तुम्हें क्या लाभ? मैं इस संपूर्ण जगत को अपने एक अंश मात्र से धारण करके स्थित हूँ।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

About the text

Sanskrit text and chapter summaries from the gita/gita project (The Unlicense), with typing slips in the Sanskrit corrected: misplaced vowel signs, stray marks, speaker lines run into the verse and the ॐ missing from 17.23. English translation by Swami Sivananda. Transliteration (IAST) generated by Chaturyuga; सरल हिन्दी भावार्थ written for Chaturyuga. Verse numbers follow the 701-verse edition, in which chapter 13 has 35 verses.