Launch offer: Mythic Reel Combo, 70% off

Chapter 5 · 29 verses

Karma Sannyasa Yoga

अध्याय ५ · कर्मसंन्यासयोग

KarmasaṁnyāsayogaThe yoga of renunciationकर्म-संन्यास का योग

Show

About this chapter

The fifth chapter of the Bhagavad Gita is "Karma Sanyasa Yoga". In this chapter, Krishna compares the paths of renunciation in actions (Karma Sanyas) and actions with detachment (Karma Yoga) and explains that both are means to reach the same goal and we can choose either. A wise person should perform his/her worldly duties without attachment to the fruits of his/her actions and dedicate them to God. This way they remain unaffected by sin and eventually attain liberation.

भगवद गीता का पांचवा अध्याय कर्मसन्यासयोग योग है। इस अध्याय में श्रीकृष्ण ने कर्मयोग और कर्मसन्यासयोग कि तुलना करते हुआ यह बतलाया है कि यह दोनों मार्ग एक ही लक्ष्य तक पहुँचने के माध्यम हैं। इसलिए हम इनमें से किसी भी मार्ग का चुनाव कर सकते हैं। एक बुद्धिमान व्यक्ति को अपने कर्मों को भगवान को समर्पित करते हुए अथवा उनके फल कि चिंता करे बिना अपने सांसारिक कर्तव्यों का पालन करते रहना चाहिए। इस तरह वे पाप से अप्रभावित रहते हैं और अंततः मुक्ति प्राप्त करते हैं।

Chapter summary: the gita/gita project.

  1. अर्जुन उवाचarjuna uvāca· Arjuna said

    संन्यासं कर्मणां कृष्ण पुनर्योगं च शंससि ।
    यच्छ्रेय एतयोरेकं तन्मे ब्रूहि सुनिश्चितम् ॥ १ ॥

    saṁnyāsaṁ karmaṇāṁ kṛṣṇa punaryogaṁ ca śaṁsasi
    yacchreya etayorekaṁ tanme brūhi suniścitam

    Arjuna said, “O Krishna, you praise renunciation of actions and also yoga. Please tell me conclusively which is better of the two.”

    अर्जुन ने कहा — हे कृष्ण! आप कभी कर्मों के संन्यास की प्रशंसा करते हैं और फिर कर्मयोग की। इन दोनों में जो एक मेरे लिए निश्चित रूप से कल्याणकारी हो, वह मुझे बताइए।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  2. श्रीभगवानुवाचśrībhagavānuvāca· The Blessed Lord said

    संन्यासः कर्मयोगश्च निःश्रेयसकरावुभौ ।
    तयोस्तु कर्मसंन्यासात्कर्मयोगो विशिष्यते ॥ २ ॥

    saṁnyāsaḥ karmayogaśca niḥśreyasakarāvubhau
    tayostu karmasaṁnyāsātkarmayogo viśiṣyate

    The Blessed Lord said, “Renunciation and the Yoga of action both lead to the highest bliss; but of the two, the Yoga of action is superior to the renunciation of action.”

    श्रीभगवान ने कहा — कर्मों का संन्यास और कर्मयोग, दोनों ही परम कल्याण करने वाले हैं; परंतु उन दोनों में कर्मों के संन्यास की अपेक्षा कर्मयोग श्रेष्ठ है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  3. ज्ञेयः स नित्यसंन्यासी यो न द्वेष्टि न काङ्क्षति ।
    निर्द्वन्द्वो हि महाबाहो सुखं बन्धात्प्रमुच्यते ॥ ३ ॥

    jñeyaḥ sa nityasaṁnyāsī yo na dveṣṭi na kāṅkṣati
    nirdvandvo hi mahābāho sukhaṁ bandhātpramucyate

    He should be known as a perpetual Sannyasi who neither hates nor desires; for, free from the pairs of opposites, O mighty-armed Arjuna, he is easily freed from bondage.

    हे महाबाहो! जो न किसी से द्वेष करता है और न किसी वस्तु की इच्छा करता है, उसे सदा संन्यासी ही समझना चाहिए; क्योंकि द्वंद्वों से रहित मनुष्य सहज ही बंधन से छूट जाता है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  4. सांख्ययोगौ पृथग्बालाः प्रवदन्ति न पण्डिताः ।
    एकमप्यास्थितः सम्यगुभयोर्विन्दते फलम् ॥ ४ ॥

    sāṁkhyayogau pṛthagbālāḥ pravadanti na paṇḍitāḥ
    ekamapyāsthitaḥ samyagubhayorvindate phalam

    Children, not the wise, speak of knowledge and the Yoga of action, or the performance of action, as though they are distinct and different; he who is truly established in one, obtains the fruits of both.

    सांख्य, यानी ज्ञानमार्ग और कर्मयोग को अज्ञानी लोग अलग-अलग फल देने वाले बताते हैं, ज्ञानी नहीं। इनमें से किसी एक में भी भली-भाँति स्थित मनुष्य दोनों का फल पा लेता है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  5. यत्सांख्यैः प्राप्यते स्थानं तद्योगैरपि गम्यते ।
    एकं सांख्यं च योगं च यः पश्यति स पश्यति ॥ ५ ॥

    yatsāṁkhyaiḥ prāpyate sthānaṁ tadyogairapi gamyate
    ekaṁ sāṁkhyaṁ ca yogaṁ ca yaḥ paśyati sa paśyati

    That place which is reached by the Sankhyas or the Jnanis is also reached by the Yogis (Karma Yogis). He who sees knowledge and the performance of action (Karma Yoga) as one, sees truly.

    ज्ञानमार्ग पर चलने वाले जिस पद को प्राप्त करते हैं, कर्मयोगी भी उसी पद तक पहुँचते हैं। जो सांख्य और योग को एक ही देखता है, वही सही देखता है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  6. संन्यासस्तु महाबाहो दुःखमाप्तुमयोगतः ।
    योगयुक्तो मुनिर्ब्रह्म नचिरेणाधिगच्छति ॥ ६ ॥

    saṁnyāsastu mahābāho duḥkhamāptumayogataḥ
    yogayukto munirbrahma nacireṇādhigacchati

    But, O mighty-armed Arjuna, renunciation is hard to attain without Yoga; the sage who is in harmony with Yoga quickly goes to Brahman.

    परंतु हे महाबाहो! कर्मयोग के बिना संन्यास प्राप्त होना कठिन है। कर्मयोग से युक्त मुनि शीघ्र ही ब्रह्म को प्राप्त कर लेता है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  7. योगयुक्तो विशुद्धात्मा विजितात्मा जितेन्द्रियः ।
    सर्वभूतात्मभूतात्मा कुर्वन्नपि न लिप्यते ॥ ७ ॥

    yogayukto viśuddhātmā vijitātmā jitendriyaḥ
    sarvabhūtātmabhūtātmā kurvannapi na lipyate

    He who is devoted to the path of action, whose mind is pure, who has conquered the self, who has subdued his senses, and who realizes his Self as the Self in all beings, though acting, is not tainted.

    जो कर्मयोग से युक्त है, जिसका मन शुद्ध है, जिसने अपने शरीर और मन को जीत लिया है, जिसकी इंद्रियाँ वश में हैं और जो सब प्राणियों की आत्मा को अपनी ही आत्मा मानता है, वह कर्म करते हुए भी लिप्त नहीं होता।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  8. नैव किंचित्करोमीति युक्तो मन्येत तत्त्ववित् ।
    पश्यन् शृण्वन्स्पृशञ्जिघ्रन्नश्नन्गच्छन्स्वपन् श्वसन् ॥ ८ ॥

    naiva kiṁcitkaromīti yukto manyeta tattvavit
    paśyan śṛṇvanspṛśañjighrannaśnangacchansvapan śvasan

    “I do nothing at all,” thus would the harmonized knower of Truth think, seeing, hearing, touching, smelling, eating, going, sleeping, and breathing.

    तत्त्व को जानने वाला योगी देखते, सुनते, छूते, सूँघते, खाते, चलते, सोते और साँस लेते हुए भी यही मानता है कि मैं कुछ भी नहीं करता —

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  9. प्रलपन्विसृजन्गृह्णन्नुन्मिषन्निमिषन्नपि ।
    इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेषु वर्तन्त इति धारयन् ॥ ९ ॥

    pralapanvisṛjangṛhṇannunmiṣannimiṣannapi
    indriyāṇīndriyārtheṣu vartanta iti dhārayan

    Speaking, letting go, seizing, opening, and closing the eyes, one should be convinced that the senses move among the sense-objects.

    बोलते, त्यागते, ग्रहण करते तथा आँखें खोलते और बंद करते हुए भी वह यही समझता है कि इंद्रियाँ ही अपने-अपने विषयों में बरत रही हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  10. ब्रह्मण्याधाय कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा करोति यः ।
    लिप्यते न स पापेन पद्मपत्रमिवाम्भसा ॥ १० ॥

    brahmaṇyādhāya karmāṇi saṅgaṁ tyaktvā karoti yaḥ
    lipyate na sa pāpena padmapatramivāmbhasā

    He who does actions, offering them to Brahman and abandoning attachment, is not tainted by sin, just as a lotus leaf is not tainted by water.

    जो मनुष्य सब कर्मों को ब्रह्म को अर्पित करके और आसक्ति त्यागकर कर्म करता है, वह पाप से वैसे ही लिप्त नहीं होता, जैसे कमल का पत्ता जल से।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  11. कायेन मनसा बुद्ध्या केवलैरिन्द्रियैरपि ।
    योगिनः कर्म कुर्वन्ति सङ्गं त्यक्त्वाऽऽत्मशुद्धये ॥ ११ ॥

    kāyena manasā buddhyā kevalairindriyairapi
    yoginaḥ karma kurvanti saṅgaṁ tyaktvā’’tmaśuddhaye

    Yogis, having abandoned attachment, perform actions only through the body, mind, intellect, and even the senses, for the purification of the self.

    कर्मयोगी आसक्ति त्यागकर केवल शरीर, मन, बुद्धि और इंद्रियों से अंतःकरण की शुद्धि के लिए कर्म करते हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  12. युक्तः कर्मफलं त्यक्त्वा शान्तिमाप्नोति नैष्ठिकीम् ।
    अयुक्तः कामकारेण फले सक्तो निबध्यते ॥ १२ ॥

    yuktaḥ karmaphalaṁ tyaktvā śāntimāpnoti naiṣṭhikīm
    ayuktaḥ kāmakāreṇa phale sakto nibadhyate

    The one who is united (the well-poised or harmonized) having abandoned the fruit of action attains eternal peace; whereas the one who is not united (the unsteady or unbalanced), impelled by desire and attached to the fruit, is bound.

    योग से युक्त मनुष्य कर्मफल का त्याग करके स्थायी शांति प्राप्त करता है, जबकि योग से रहित मनुष्य कामना से प्रेरित होकर फल में आसक्त रहता है और बँध जाता है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  13. सर्वकर्माणि मनसा संन्यस्यास्ते सुखं वशी ।
    नवद्वारे पुरे देही नैव कुर्वन्न कारयन् ॥ १३ ॥

    sarvakarmāṇi manasā saṁnyasyāste sukhaṁ vaśī
    navadvāre pure dehī naiva kurvanna kārayan

    Mentally renouncing all actions and being self-controlled, the embodied one happily rests in the nine-gated city, neither acting nor causing others (body and senses) to act.

    जिसने अपने मन को वश में कर लिया है, वह देहधारी सब कर्मों को मन से त्यागकर नौ द्वारों वाले शरीर रूपी नगर में सुखपूर्वक रहता है; वह न स्वयं कुछ करता है, न दूसरों से करवाता है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  14. न कर्तृत्वं न कर्माणि लोकस्य सृजति प्रभुः ।
    न कर्मफलसंयोगं स्वभावस्तु प्रवर्तते ॥ १४ ॥

    na kartṛtvaṁ na karmāṇi lokasya sṛjati prabhuḥ
    na karmaphalasaṁyogaṁ svabhāvastu pravartate

    Neither does the Lord create agency nor actions for the world, nor union with the fruits of actions; rather, it is Nature that acts.

    प्रभु न तो लोगों के कर्तापन की रचना करते हैं, न उनके कर्मों की, और न कर्मों का फल से संबंध जोड़ते हैं; यह सब तो स्वभाव, यानी प्रकृति से ही होता है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  15. नादत्ते कस्यचित्पापं न चैव सुकृतं विभुः ।
    अज्ञानेनावृतं ज्ञानं तेन मुह्यन्ति जन्तवः ॥ १५ ॥

    nādatte kasyacitpāpaṁ na caiva sukṛtaṁ vibhuḥ
    ajñānenāvṛtaṁ jñānaṁ tena muhyanti jantavaḥ

    The Lord takes neither the demerit nor the merit of any; knowledge is enveloped by ignorance, and beings are deluded.

    सर्वव्यापी परमेश्वर न किसी का पाप ग्रहण करते हैं और न किसी का पुण्य। अज्ञान से ज्ञान ढका हुआ है, इसी कारण सब जीव मोहित हो रहे हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  16. ज्ञानेन तु तदज्ञानं येषां नाशितमात्मनः ।
    तेषामादित्यवज्ज्ञानं प्रकाशयति तत्परम् ॥ १६ ॥

    jñānena tu tadajñānaṁ yeṣāṁ nāśitamātmanaḥ
    teṣāmādityavajjñānaṁ prakāśayati tatparam

    But to those whose ignorance is destroyed by knowledge of the Self, like the sun, knowledge reveals the Supreme Brahman.

    परंतु जिनका वह अज्ञान आत्मज्ञान से नष्ट हो गया है, उनका वह ज्ञान सूर्य के समान उस परम तत्त्व को प्रकाशित कर देता है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  17. तद्बुद्धयस्तदात्मानस्तन्निष्ठास्तत्परायणाः ।
    गच्छन्त्यपुनरावृत्तिं ज्ञाननिर्धूतकल्मषाः ॥ १७ ॥

    tadbuddhayastadātmānastanniṣṭhāstatparāyaṇāḥ
    gacchantyapunarāvṛttiṁ jñānanirdhūtakalmaṣāḥ

    Their intellect absorbed in That, their self being That, established in That, with That as their supreme goal, they go whence there is no return, their sins dispelled by knowledge.

    जिनकी बुद्धि और मन उसी परमात्मा में लगे हैं, जो उसी में निष्ठा रखते हैं और उसी को परम लक्ष्य मानते हैं, ज्ञान से निष्पाप हुए वे लोग उस पद को पाते हैं जहाँ से फिर लौटना नहीं होता।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  18. विद्याविनयसंपन्ने ब्राह्मणे गवि हस्तिनि ।
    शुनि चैव श्वपाके च पण्डिताः समदर्शिनः ॥ १८ ॥

    vidyāvinayasaṁpanne brāhmaṇe gavi hastini
    śuni caiva śvapāke ca paṇḍitāḥ samadarśinaḥ

    Sages look with an equal eye on a Brahmana endowed with learning and humility, on a cow, an elephant, a dog, and even an outcaste.

    ज्ञानी पुरुष विद्या और विनय से संपन्न ब्राह्मण में, गाय, हाथी, कुत्ते और चांडाल में भी समान दृष्टि रखते हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  19. इहैव तैर्जितः सर्गो येषां साम्ये स्थितं मनः ।
    निर्दोषं हि समं ब्रह्म तस्माद्ब्रह्मणि ते स्थिताः ॥ १९ ॥

    ihaiva tairjitaḥ sargo yeṣāṁ sāmye sthitaṁ manaḥ
    nirdoṣaṁ hi samaṁ brahma tasmādbrahmaṇi te sthitāḥ

    Even here in this world, those whose minds rest in reality overcome birth; Brahman is indeed spotless and real; therefore they are established in Brahman.

    जिनका मन समभाव में स्थित है, उन्होंने इसी जीवन में जन्म-मरण रूपी संसार को जीत लिया है। ब्रह्म निर्दोष और सम है, इसलिए वे ब्रह्म में ही स्थित हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  20. न प्रहृष्येत्प्रियं प्राप्य नोद्विजेत्प्राप्य चाप्रियम् ।
    स्थिरबुद्धिरसम्मूढो ब्रह्मविद्ब्रह्मणि स्थितः ॥ २० ॥

    na prahṛṣyetpriyaṁ prāpya nodvijetprāpya cāpriyam
    sthirabuddhirasammūḍho brahmavidbrahmaṇi sthitaḥ

    Resting in Brahman, with a steady intellect and undeluded, the knower of Brahman neither rejoices upon obtaining what is pleasant nor grieves upon obtaining what is unpleasant.

    जो प्रिय वस्तु पाकर हर्षित नहीं होता और अप्रिय पाकर उद्विग्न नहीं होता, वह स्थिर बुद्धि वाला, मोह से रहित, ब्रह्म को जानने वाला पुरुष ब्रह्म में स्थित है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  21. बाह्यस्पर्शेष्वसक्तात्मा विन्दत्यात्मनि यत्सुखम् ।
    स ब्रह्मयोगयुक्तात्मा सुखमक्षयमश्नुते ॥ २१ ॥

    bāhyasparśeṣvasaktātmā vindatyātmani yatsukham
    sa brahmayogayuktātmā sukhamakṣayamaśnute

    With the self unattached to external contacts, he finds happiness in the Self; with the self engaged in the meditation of Brahman, he attains endless happiness.

    बाहरी विषयों के संपर्क में आसक्त न रहने वाला मनुष्य अपने भीतर जो सुख है, उसे पा लेता है। ब्रह्म के ध्यान रूपी योग में लगा हुआ वह पुरुष अक्षय सुख का अनुभव करता है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  22. ये हि संस्पर्शजा भोगा दुःखयोनय एव ते ।
    आद्यन्तवन्तः कौन्तेय न तेषु रमते बुधः ॥ २२ ॥

    ye hi saṁsparśajā bhogā duḥkhayonaya eva te
    ādyantavantaḥ kaunteya na teṣu ramate budhaḥ

    The enjoyments that arise from contact are only sources of pain, for they have a beginning and an end, O Arjuna; the wise do not rejoice in them.

    हे कौन्तेय! इंद्रियों और विषयों के संपर्क से उत्पन्न होने वाले भोग दुःख के ही कारण हैं, और उनका आरंभ और अंत होता है। इसलिए बुद्धिमान मनुष्य उनमें नहीं रमता।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  23. शक्नोतीहैव यः सोढुं प्राक्शरीरविमोक्षणात् ।
    कामक्रोधोद्भवं वेगं स युक्तः स सुखी नरः ॥ २३ ॥

    śaknotīhaiva yaḥ soḍhuṁ prākśarīravimokṣaṇāt
    kāmakrodhodbhavaṁ vegaṁ sa yuktaḥ sa sukhī naraḥ

    He who is able, while still here in this world, to withstand the impulse born out of desire and anger before the liberation from the body, he is a Yogi, and he is a happy man.

    जो मनुष्य शरीर छूटने से पहले, इसी जीवन में काम और क्रोध से उत्पन्न होने वाले वेग को सहन करने में समर्थ है, वही योगी है और वही सुखी है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  24. योऽन्तःसुखोऽन्तरारामस्तथान्तर्ज्योतिरेव यः ।
    स योगी ब्रह्मनिर्वाणं ब्रह्मभूतोऽधिगच्छति ॥ २४ ॥

    yo’ntaḥsukho’ntarārāmastathāntarjyotireva yaḥ
    sa yogī brahmanirvāṇaṁ brahmabhūto’dhigacchati

    He who is happy within, who rejoices within, and who is illuminated within, that Yogi attains absolute freedom, or Moksha, becoming Brahman himself.

    जो अपने भीतर ही सुखी है, भीतर ही रमण करता है और जिसके भीतर ही ज्ञान का प्रकाश है, वह योगी ब्रह्म के साथ एक होकर ब्रह्मनिर्वाण को प्राप्त होता है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  25. लभन्ते ब्रह्मनिर्वाणमृषयः क्षीणकल्मषाः ।
    छिन्नद्वैधा यतात्मानः सर्वभूतहिते रताः ॥ २५ ॥

    labhante brahmanirvāṇamṛṣayaḥ kṣīṇakalmaṣāḥ
    chinnadvaidhā yatātmānaḥ sarvabhūtahite ratāḥ

    The sages obtain absolute freedom or Moksha when their sins have been destroyed, their dualities have been torn asunder, they are self-controlled, and they are intent on the welfare of all beings.

    जिनके पाप नष्ट हो गए हैं, जिनके संशय मिट गए हैं, जिन्होंने अपने मन को वश में कर लिया है और जो सब प्राणियों के हित में लगे रहते हैं, ऐसे ऋषि ब्रह्मनिर्वाण को प्राप्त होते हैं।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  26. कामक्रोधवियुक्तानां यतीनां यतचेतसाम् ।
    अभितो ब्रह्मनिर्वाणं वर्तते विदितात्मनाम् ॥ २६ ॥

    kāmakrodhaviyuktānāṁ yatīnāṁ yatacetasām
    abhito brahmanirvāṇaṁ vartate viditātmanām

    Absolute freedom exists on all sides for those self-controlled ascetics who are free from desire and anger, who have controlled their thoughts, and who have realized the Self.

    जो काम और क्रोध से मुक्त हैं, जिन्होंने चित्त को वश में कर लिया है और जिन्होंने आत्मा को जान लिया है, ऐसे साधकों के लिए ब्रह्मनिर्वाण सब ओर, यानी इस जीवन में भी और इसके बाद भी विद्यमान रहता है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  27. स्पर्शान्कृत्वा बहिर्बाह्यांश्चक्षुश्चैवान्तरे भ्रुवोः ।
    प्राणापानौ समौ कृत्वा नासाभ्यन्तरचारिणौ ॥ २७ ॥

    sparśānkṛtvā bahirbāhyāṁścakṣuścaivāntare bhruvoḥ
    prāṇāpānau samau kṛtvā nāsābhyantaracāriṇau

    Shutting out all external contacts and fixing the gaze between the eyebrows, realizing the outgoing and incoming breaths moving within the nostrils.

    बाहरी विषयों को बाहर ही छोड़कर, दृष्टि को भौंहों के बीच स्थिर करके, और नासिका में चलने वाले प्राण और अपान वायु को सम करके —

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  28. यतेन्द्रियमनोबुद्धिर्मुनिर्मोक्षपरायणः ।
    विगतेच्छाभयक्रोधो यः सदा मुक्त एव सः ॥ २८ ॥

    yatendriyamanobuddhirmunirmokṣaparāyaṇaḥ
    vigatecchābhayakrodho yaḥ sadā mukta eva saḥ

    With the senses, mind, and intellect ever controlled, having liberation as their supreme goal, free from desire, fear, and anger, the sage is truly liberated forever.

    जिसने इंद्रियों, मन और बुद्धि को वश में कर लिया है, जो मोक्ष को ही परम लक्ष्य मानता है और जो इच्छा, भय और क्रोध से रहित है, वह मुनि सदा मुक्त ही है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

  29. भोक्तारं यज्ञतपसां सर्वलोकमहेश्वरम् ।
    सुहृदं सर्वभूतानां ज्ञात्वा मां शान्तिमृच्छति ॥ २९ ॥

    bhoktāraṁ yajñatapasāṁ sarvalokamaheśvaram
    suhṛdaṁ sarvabhūtānāṁ jñātvā māṁ śāntimṛcchati

    He who knows Me as the enjoyer of sacrifices and austerities, the great Lord of all the worlds, and the friend of all beings, attains peace.

    मुझे सब यज्ञों और तपों का भोक्ता, सब लोकों का महान ईश्वर और सब प्राणियों का हितैषी मित्र जानकर मनुष्य शांति प्राप्त करता है।

    सरल हिन्दी भावार्थ — Chaturyuga

About the text

Sanskrit text and chapter summaries from the gita/gita project (The Unlicense), with typing slips in the Sanskrit corrected: misplaced vowel signs, stray marks, speaker lines run into the verse and the ॐ missing from 17.23. English translation by Swami Sivananda. Transliteration (IAST) generated by Chaturyuga; सरल हिन्दी भावार्थ written for Chaturyuga. Verse numbers follow the 701-verse edition, in which chapter 13 has 35 verses.